Spread the love

श्रीनगर में रोटरी क्लब ने शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रोटरी कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णनन,को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। सम्मानित किए गए शिक्षकों में रश्मि गौड़,नीलम पटवाल,गणेश प्रसाद काला,बीरेंद्र दत्त गोदियाल और रमेश सिंह रौथाण शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेखक और समाजविज्ञानी डॉ.अरुण ने कहा कि आज के दौर में शिक्षक समाज में विश्वसनीयता के संकट का सामना कर रहे हैं। जो कि हम सब के लिए चिंता का विषय है।ये विश्वसनीयता का संकट कैसे समाप्त हो इस पर शिक्षक एवं समाज को मिल जुलकर कार्य करना होगा। रोटरी कार्यालय में आयोजित इस समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल,रोटेरियन संजय रावत,रोटेरियन बृजेश भट्ट,रोटेरियन खिलेंद्र चौधरी,रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी,रोटेरियन राकेश आहूजा,रोटेरियन ओपी गोदियाल,रोटेरियन प्रदीप अन्थवाल,रोटेरियन अनूप घिल्डियाल,रोटेरियन एस पी घिल्डियाल,रोटेरियन मो.आशिफ,रोटेरियन डाॅ.के.के गुप्ता,रोटेरियन आशीष सुंद्रियाल,रोटेरियन जैलेश सबरवाल,रोटेरियन डाॅ.मारिषा पंवार,रोटेरियन उषा चौधरी,रोटेरियन मनोज त्रिवेदी,रोटेरियन रविन्द्र कैंतुरा,रोटेरियन प्रशांत पंत,रोटेरियन प्रशांत नौटियाल,व्यापार सभा पैठाणी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,एवं मुकेश नौडियाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सीताराम बहुगुणा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *