Spread the love

रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटीं

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,डीडीआरएफ,पुलिस,आपदा प्रबंधन दलों सहित अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। दुर्गम एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद राहत-बचाव टीमें पूरी मजबूती के साथ ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं और लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु अथक प्रयासरत हैं।कल से प्रशासन द्वारा छेनागाड़ क्षेत्र में जेसीबी मशीन को सर्च अभियान में लगाया गया है।मलवे के बीच दबे हुए हिस्सों की गहन छानबीन की जा रही है।बड़े-बड़े बोल्डरों एवं चट्टानों को हटाने का कार्य लगातार जारी है,जिससे रेस्क्यू कार्य में गति आई है।सर्च अभियान के दौरान कुछ दबी हुई दुकानों में से खुदाई कर सामग्री प्राप्त हुई है,हालांकि अभी तक कोई भी शव रिकवर नहीं हो पाया है। राहत-बचाव दल निरंतर प्रयास कर रहे हैं और लापता व्यक्तियों की खोज के लिए दिन-रात कार्यरत हैं।साथ ही प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग को सुचारु करने हेतु जेसीबी व पोकलैंड मशीनें लगातार कार्यरत हैं। विशेषकर मुख्य स्लाइड जोन्स में जहाँ सड़क मार्ग वॉश आउट हो गया है,वहाँ जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। सड़क मार्ग खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है ताकि अन्य मशीनरी प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुँच सकें और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।इस अवसर पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि-छेनागाड़ क्षेत्र में खोज,बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देना है।प्रभावित क्षेत्र में जेसीबी तैनात की गई है,साथ ही सड़क मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं,ताकि आवश्यक मशीनरी,राहत सामग्री एवं रेस्क्यू टीमें तुरंत प्रभावित गाँवों तक पहुँच सकें।प्रशासन का पूरा प्रयास है कि गुमशुदा लोगों का शीघ्र पता लगाया जाए तथा प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp