एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू 11 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 7 सितंबर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) और इसके संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दाखिले मेरिट आधार पर होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर रात 11:55 बजे तय की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीए एलएलबी,एलएलबी,एलएलएम,बीएड,एमएड,बीपीएड और एमपीएड को छोड़कर अन्य सभी स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में रिक्त सीटें मेरिट सूची के आधार पर भरी जाएंगी। इस बार कैंपस कॉलेज और एफिलेटेड कॉलेजों में भी मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 7 सितंबर दोपहर 3 बजे से 11 सितंबर रात्रि 11:55 बजे तक “समर्थ पोर्टल” पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तथा एससी,एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर (कैंपस कॉलेज) और संबद्ध महाविद्यालयों (एफिलेटेड कॉलेज) के लिए अलग-अलग पंजीकरण लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने बताया कि अभ्यर्थियों को पंजीकरण से पहले अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों की उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लेनी चाहिए। साथ ही छात्रों से समय सीमा के भीतर सावधानीपूर्वक आवेदन करने की अपील की।उल्लेखनीय है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड का प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय है,जिसके अंतर्गत गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में कैंपस कॉलेज और एफिलेटेड कॉलेज संचालित हैं। हर साल हजारों छात्र यहां प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र रिक्त सीटों पर प्रवेश से लाभान्वित होंगे।
Spread the love