प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।जिला में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर गुजरात कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक हिम्मत पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ मयाली के इन्द्रनगर में बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए राय सुमारी और उनसे सलाह ली।इस दौरान उन्होंने कहा कि काम करने वाले व मेहनती कार्यकर्ता को ही जिलाध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार को लेकर प्रक्रिया चल रही है और जल्द से जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को जखोली के इन्द्रनगर मयाली में कांग्रेस ऑब्जर्वर हिम्मत पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा,इसके लिए बाकायदा प्रक्रिया तेजी से चल रही है और जिला व ब्लॉक स्तर पर भी संगठन की नियुक्ति की जाएगी,इसके लिए प्रदेश भर में कांग्रेस ऑब्जर्वर जमीनी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर रहे है। जनपद प्रभारी हिम्मत पटेल ने साफ कहा कि संगठन को मजबूत करने वाले व एक्टिव कार्यकर्ता को ही मौका दिया जाएगा। इसके अलावा संगठन में नए लोगों को भी जोड़ा जाएगा। बैठक में उत्तराखण्ड सह प्रभारी शांति प्रसाद भट्ट,प्रदेश महामंत्री नीरज त्यागी,रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद मिटाकर कांग्रेस को मजबूत करना है,ताकि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फतह हासिल कर सकें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन सृजन अभियान में एकजूट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। बैठक का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण,पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला,जिपंस बजीरा लस्या विमला बुटोला,जिपंस ग्यालू लाल,जिपंस पवन कुमार,कनिष्ठ उप प्रमुख राजेन्द्र रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,पूर्व जिपंस नरेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व जिपंस कुलदीप कण्डारी,अंकूर रौथाण,दीपक भण्डारी,भगतसिंह पुण्डीर,अजय पुण्डीर,हयात सिंह राणा,हरीश पुण्डीर,धनपाल नेगी, पूर्व क्षेपंस त्रेपन रौथाण,प्रधान नरेन्द्र चौहान,अंकूर रावत,रवीन्द्र भट्ट आदि मौजूद थे।
Spread the love
कांग्रेस पर्यवेक्षक ने ली कार्यक्ताओं से फीड बैक