चमोली पुलिस का दमदार प्रहार: नशे के खिलाफ़ जीरो टॉलरेंस 07.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन एवं नशामुक्त चमोली अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।दिनांक 7 सितंबर 2025 को चौकी गौचर प्रभारी उ.नि.मानवेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सिदोली मोटर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटी संख्या UK 11B 3772 सवार युवक पुलिस की नज़र में आया। रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 07.11 ग्राम अवैध स्मैक अनुमानित मूल्य ₹71,000/-बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान-अक्षय कुमार पुत्र हरदीप कुमार,निवासी पनाई गौचर,उम्र 29 वर्ष बरामद अवैध स्मैक के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस का सख्त संदेश जनपद चमोली में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस का अभियान लगातार जारी है और नशे के सौदागरों को हर हाल में कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।समाज और युवाओं को इस ज़हर से बचाने की मुहिम में चमोली पुलिस हर समय तत्पर है। आमजन से अपील है कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुँचाएँ,आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस टीम।उ.नि.मानवेंद्र सिंह गुसाईं,चौकी प्रभारी गौचर,हे.कां.दीवान सिंह,कां.संतोष।
Spread the love