हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू 11 सितंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। छात्र 7 सितंबर (दोपहर 3 बजे) से 11 सितंबर (रात्रि 11:55 बजे) तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण शुल्क सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तथा एससी,एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये रखा गया है। पंजीकरण हेतु विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि पंजीकरण से पहले वे अपनी रुचि के कार्यक्रमों में रिक्त सीटों की उपलब्धता अवश्य जांच लें।
रिक्त सीटों वाले प्रमुख कार्यक्रम
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार अनेक संकायों में सीटें उपलब्ध हैं। इनमें एम.ए./एम.एससी.डिफेंस स्टडीज,भूगोल,एम.कॉम.,एम.फार्मा (फार्मास्यूटिक्स,फार्माकोलॉजी,फार्माकोग्नोसी,फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री),भूविज्ञान,रसायन शास्त्र,पर्यावरण विज्ञान,हिमालयन एक्वाटिक बायोडायवर्सिटी,मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स,भौतिकी,फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री,जूलॉजी,रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस एप्लीकेशन,ग्रामीण प्रौद्योगिकी,योगिक साइंस,पर्यटन एवं होटल प्रबंधन,एनवायरनमेंटल इकॉनॉमिक्स,फोक म्यूजिक/डांस सहित कई डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं।
विशेष परिसरों में उपलब्ध सीटें
एसआरटी परिसर टिहरी और बीजीआर परिसर पौड़ी में सभी स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की सीटें उपलब्ध हैं।बी.कॉम.(बीजीआर परिसर,पौड़ी) में सीटें केवल एससी,एसटी,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए उपलब्ध हैं।एम.एससी.केमिस्ट्री (बिरला परिसर,श्रीनगर) में भी रिक्त सीटें उपलब्ध हैं।बी.ए.(बिरला परिसर,श्रीनगर) में प्रवेश सभी श्रेणियों के लिए खुला है।एम.एससी.ग्रामीण प्रौद्योगिकी की सीटें यूआर,एससी,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अंतर्गत उपलब्ध हैं।एम.एसडब्ल्यू (Master of Social Work) में भी सभी श्रेणियों के लिए सीटें खाली हैं।
विशेष प्रावधान
बी.टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेन्स 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।एम.एससी.योगिक साइंस के लिए योगिक साइंस/योगा थेरेपी/योगा विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों की रिक्त सीटों का विस्तृत विवरण संबंधित कॉलेज/संस्थान से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
Spread the love
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू 11 सितंबर तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। छात्र 7 सितंबर (दोपहर 3 बजे) से 11 सितंबर (रात्रि 11:55 बजे) तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये तथा एससी,एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये रखा गया है। पंजीकरण हेतु विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि पंजीकरण से पहले वे अपनी रुचि के कार्यक्रमों में रिक्त सीटों की उपलब्धता अवश्य जांच लें। रिक्त सीटों वाले प्रमुख कार्यक्रम
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार अनेक संकायों में सीटें उपलब्ध हैं। इनमें एम.ए./एम.एससी.डिफेंस स्टडीज,भूगोल,एम.कॉम.,एम.फार्मा (फार्मास्यूटिक्स,फार्माकोलॉजी,फार्माकोग्नोसी,फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री),भूविज्ञान,रसायन शास्त्र,पर्यावरण विज्ञान,हिमालयन एक्वाटिक बायोडायवर्सिटी,मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स,भौतिकी,फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री,जूलॉजी,रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस एप्लीकेशन,ग्रामीण प्रौद्योगिकी,योगिक साइंस,पर्यटन एवं होटल प्रबंधन,एनवायरनमेंटल इकॉनॉमिक्स,फोक म्यूजिक/डांस सहित कई डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। विशेष परिसरों में उपलब्ध सीटें
एसआरटी परिसर टिहरी और बीजीआर परिसर पौड़ी में सभी स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की सीटें उपलब्ध हैं।बी.कॉम.(बीजीआर परिसर,पौड़ी) में सीटें केवल एससी,एसटी,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए उपलब्ध हैं।एम.एससी.केमिस्ट्री (बिरला परिसर,श्रीनगर) में भी रिक्त सीटें उपलब्ध हैं।बी.ए.(बिरला परिसर,श्रीनगर) में प्रवेश सभी श्रेणियों के लिए खुला है।एम.एससी.ग्रामीण प्रौद्योगिकी की सीटें यूआर,एससी,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अंतर्गत उपलब्ध हैं।एम.एसडब्ल्यू (Master of Social Work) में भी सभी श्रेणियों के लिए सीटें खाली हैं। विशेष प्रावधान
बी.टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेन्स 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।एम.एससी.योगिक साइंस के लिए योगिक साइंस/योगा थेरेपी/योगा विषय में स्नातक डिग्री अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों की रिक्त सीटों का विस्तृत विवरण संबंधित कॉलेज/संस्थान से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।