Spread the love

जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जोनल एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किए

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के समस्त घाटों,मुख्य मार्गों,चौराहों,नहर पटरी,पार्किंग स्थलों,हर की पौडी बाजार एवं मलिन बस्तियों सहित मुख्य मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में दिनांक 16 सितम्बर,2025 से दिनाक 2 अक्टूबर,2025 तक जनपद हरिद्वार में गंगा नदी के मुख्य घाटों एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद रूप से सफाई अभियान चलाये जाने एवं अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जोनल एवं नोडल अधिकारी नामित किये गये है। इसके साथ ही उन्होंने आम जन मानस,जनप्रतिनिधियों एवं गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाए जिससे कि सभी के सहयोग इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सके।बैरागी कैम्प एवं दक्ष क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार को जोनल अधिकारी एवं डाॅ.गम्भीर सिंह तालियान,वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी,व श्रीकान्त,मुख्य सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया है।रोडी बेलवाला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु उपाध्यक्ष, ह.रु.वि.प्रा.हरिद्वार को जोनल अधिकारी तथा अर्जुन सिंह,मुख्य सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया है।शिवघाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु मुख्य विकास अधिकारी को जोनल अधिकारी,तथा ऋषभ उनियाल,सहायक नगर आयुक्त,को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।कांवड पटरी शंकराचार्य चौक से सिंहद्वार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु अपर जिलाधिकारी (वि./रा.). हरिद्वार को जोनल अधिकारी तथा विकास छाछर.मुख्य सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।अपर रोड (वाल्मिकी चौक से हरकी पौडी तक) क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन,हरिद्वार को जोनल अधिकारी,तथा श्याम सुन्दर प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त व धीरेन्द्र सेमवाल,सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।ओम पुल क्षेत्र हेतु में स्वच्छता अभियान हेतु अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिद्वार को जोनल अधिकारी तथा श्रीकात,मुख्य सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।चमगादड टापू व पंतद्वीप क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु उप जिलाधिकारी,हरिद्वार को जोनल अधिकारी तथा महेन्द्र कुमार यादव,सहायक नगर आयुक्त,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।कांवड पटरी सिंहद्वार से पुल जटवाडा,ज्वालापुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार को जोनल अधिकारी,तथा सुनील,मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।विष्णु घाट बिरला घाट व अलकनन्दा घाट में स्वच्छता अभियान हेतु जिला विकास अधिकारी,हरिद्वार को जोनल अधिकारी तथा जगदीश प्यारेलाल,अवर अभियंता व आकाश,अवर अभियंता,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।लालजी वाला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु उप नगर आयुक्त,नगर निगम,हरिद्वार को जोनल अधिकारी,तथा महेन्द्र कुमार यादव,सहायक नगर आयुक्त,नगर निगम हरिद्वार को
नोडल अधिकारी नामित किया गया है। चण्डीघाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु परियोजना प्रबन्धक,निर्माण एवं प्रदूषण अनुरक्षण ईकाई (गंगा) को जोनल अधिकारी,तथा अर्जुन सिंह,मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।शंकराचार्य चौक से कनखल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को जोनल अधिकारी,तथा श्रीकांत,मुख्य सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।भूपतवाला में ठोकर नं. 1 से 21 तक समस्त घाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु प्रबन्धक,शांतिकुंज हरिद्वार को जोनल अधिकारी एवं मनोज कुमार व राजेश पंवार,सफाई निरीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।विश्वकर्मा घाट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान हेतु आदर्श युवा समिति को जोनल अधिकारी तथा विकास छाछर,मुख्य सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी हेतु नामित किया गया है।नगर निगम रूडकी में स्वच्छता अभियान हेतु नगर आयुक्त नगर निगम रूडकी को जोनल अधिकारी तथा समस्त नगर निगम रूडकी घाट को नोडल अधिकारी नामित किया है।उक्त जोनल एवं नोडल अधिकारियों को अपने आवंटित वार्ड/क्षेत्र में नामित नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुये दिनांक 16 सितम्बर,2025 से दिनांक 02 अक्टूबर,2025 तक लगातार वृहद सफाई अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करेगें तथा उक्त के अतिरिक्त अपर मुख्य अधिकारी,जिला पंचायत हरिद्वार/समस्त उप जिलाधिकारी,जनपद हरिद्वार/ परियोजना निदेशक,राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,रूडकी/वन क्षेत्रान्तर्गत साफ-सफाई हेतु उप वन संरक्षक,हरिद्वार वन प्रभाग, हरिद्वार /समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समस्त अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत,हरिद्वार अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत/वन क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्र/हाईवेज/रोड्स आदि में विशेष सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त समस्त सफाई अभियान के सुचारू सम्पादन हेतु सचिव,एचआरडीए,हरिद्वार मनीष कुमार सिंह से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पर्क करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp