चमोली में नशे के सौदागरों पर शिकंजा 6.77 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।एसपी चमोली सर्वेश पंवार की कप्तानी एवं सतत मॉनिटरिंग में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।इसी मुहिम के तहत 21 सितम्बर 2025 को कर्णप्रयाग पुलिस ने एक और सफलता दर्ज की कोतवाली कर्णप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट के निर्देशन एवं व.उ.नि.संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कमेडा से गौचर मोटर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान भगतराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।उक्त व्यक्ति गौरव नेगी पुत्र स्व.लखपत सिंह नेगी निवासी ग्राम मजोठी,कोतवाली चमोली आयु 25 वर्ष की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.77 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)बरामद हुई,जिसकी अनुमानित बाज़ार कीमत लगभग ₹67,700/-आँकी गई।बरामद अवैध स्मैक के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,चमोली पुलिस का संदेश,जनपद चमोली पुलिस नशे की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चला रही है। नशा नष्ट करता है भविष्य तस्कर होशियार रहें,पुलिस की नज़र हमेशा आप पर है।पुलिस टीम। व.उ.नि.संजय सिंह नेगी,म.उ.नि.सरोज नौटियाल,अ.उ.नि.भूपेंद्र प्रसाद,कां.प्रदीप बहुखंडी,का.संतोष कुमार,का.आशुतोष तिवारी (पुलिस लाइन गोपेश्वर),का.रविकांत (पुलिस लाइन गोपेश्वर।
Spread the love