पुलिस की चौकसी से गुमशुदा महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 18 अगस्त 2025 को कोतवाली गैरसैंण में शिकायतकर्ता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनकी पत्नी अपने मायके गई थीं,परंतु न तो मायके पहुँचीं और न ही ससुराल लौटीं। इस पर कोतवाली गैरसैंण पर गुमशुदगी बनाम अज्ञात के तहत दर्ज किया गया।गुमशुदगी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सुरागरसी,पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस जैसे आधुनिक साधनों का सहारा लिया।अथक प्रयासों और गहन खोजबीन के बाद दिनांक 22 सितम्बर 2025 को चमोली पुलिस ने गुमशुदा महिला को मालवीयनगर,जयपुर (राजस्थान) से सकुशल बरामद कर लिया।दिनांक 23 सितम्बर 2025 को विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत महिला को उसकी इच्छानुसार उसके पति के सुपुर्द किया गया।
Spread the love