बद्रीनाथ पुलिस ने दिखाया ईमानदारी का प्रमाण श्रद्धालु के खोए ₹10,600/-वापस दिलाए
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।बद्रीनाथ धाम में दर्शन हेतु राजस्थान से आए लगभग 55 श्रद्धालुओं का दल रुका हुआ था। इसी दौरान एक श्रद्धालु तप्तकुंड में स्नान कर रहा था,तभी उसके ₹10,600/-नकद खो गए। अचानक धनराशि न मिलने से श्रद्धालु अत्यधिक परेशान हो गया और तत्काल इस संबंध में थाना श्री बद्रीनाथ में सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक नेपाली युवक द्वारा उक्त धनराशि अपने पास रख ली गई है। पुलिस टीम ने कंडी नंबर के आधार पर युवक की तलाश की और उसे थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की। युवक ने धनराशि अपने पास रखना स्वीकार किया और तत्पश्चात ₹10,600/-की पूरी धनराशि बरामद कर श्रद्धालु को सौंप दी गई।अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न हुआ। श्रद्धालु एवं उनके पूरे दल ने बद्रीनाथ पुलिस तथा प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की और हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love