चमोली में बिरही चाड़ा के पास अनियंत्रित ट्रक अलकनंदा नदी में गिरा चालक सुरक्षित पुलिस जांच जारी
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को रात्रि समय लगभग 01:00 बजे वाहन संख्या UK 14 CA 5179 के चालक बलदीप कुमार पुत्र पदम लाल,निवासी मासों कफल खेत,नंदप्रयाग द्वारा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दी गई कि बिरही चाड़ा के पास उनके ट्रक का स्टेयरिंग लॉक हो गया,जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया है।सूचना अनुसार चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई और वह सुरक्षित है। चालक के कथनानुसार वाहन में उसके अतिरिक्त कोई अन्य सवार नहीं था।सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली चमोली से पुलिस बल तत्काल दुर्घटना स्थल हेतु रवाना किया गया। ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी में गिरा हुआ है।पुलिस बल मौके पर मौजूद है एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
