पौड़ी पुलिस ने शराब के नशे में यात्रियों की जिंदगी से खेल रहे रोडवेज बस चालक पर किया तुरंत एक्शन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात के प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है।इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गेट,श्रीनगर के पास चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस (वाहन संख्या UK 07 PA 4176) के चालक को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए रोका गया। वाहन को रोककर जब चालक की जांच एल्कोमीटर से की गई,जिसमें चालक परशुराम बड़ोला निवासी सतपुली द्वारा शराब के नशे में धुत होकर रोडवेज बस चलाना पाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर ही रोडवेज बस को सीज किया तथा चालक परशुराम बड़ोला को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। यदि आपके आसपास कोई चालक शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ दिखाई दे तो इसकी तुरंत सूचना डायल 112 पर दें।आपकी सतर्कता से भी कई जिंदगियाँ सुरक्षित की जा सकती हैं।
Spread the love