Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश आवास सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के तहत सिस्टम द्वारा अस्वीकृत किए गए कुल 45 परिवारों की पुनःजाँच मानस मित्तल,खण्ड विकास अधिकारी,बहादाराबाद द्वारा की गई।स्थलीय जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में पीएमजनमन योजना अन्तर्गत कुल 45 परिवार अपात्र किये गये है,जिनमें से 1 परिवार क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्थलीय सत्यापन में तथा 44 परिवार सिस्टम द्वारा रिजेक्ट किये गये। कुल 45 परिवारों का मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशानुसार पुनःस्थलीय सत्यापन किया गया। स्थलीय सत्यापन में उक्त 45 परिवारों में से 3 परिवार पात्र तथा 42 परिवार पीएमजनमन योजना के मार्ग निर्देशानुसार अपात्र पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद की जांच आख्या के आधार पर पीएमजनमन योजना के मार्ग निर्देशानुसार सर्वे करने पर सिस्टम द्वारा,पात्र 3 परिवारों के आवास पोर्टल से रिजेक्ट होने के कारण योजना के लाभ से वंचित रह जाने के कृत्य के लिये सम्बंधित ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी के एक माह का वेतन आहरण पर तत्काल अग्रिम आदेशों तक रोक लगाये जाने एवं विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp