गढ़वाल विवि के गंगा प्रॉजेक्ट द्वारा जलवायु परिवर्तन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 24 सितंबर को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सुरक्षा,सामरिक एवं भू-राजनीतिक अध्ययन विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट द रिवर गंगा:इकोलॉजी,गवर्नेंस एंड सिक्योरिटी के अंतर्गत आज एक सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा माँ की पुकार विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल (BMPS),श्रीनगर गढ़वाल के प्रांगण में किया गया।यह कार्यक्रम डॉ.बिनेश भाटिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा बहुगुणा ने विश्वविद्यालय की टीम का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक से प्राप्त संदेश हम सबको अपनी दैनिक जीवन शैली में सुधार करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं कि सकारात्मक सोच को सलाम किया और साथ में इस समुदाय जागरूकता फैलाने के कार्य की सराहना भी की। डॉ.भाटिया ने कहा कि इस नाटक का मूल उद्देश्य पर्यावरण मे हो रहे जलवायु परिवर्तन के हानिकारक पहलुओं को जन जन तक ले कर जाना और पवित्र गंगा नदी की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।विभागाध्यक्ष प्रो.भारती चैहान ने नुक्कड टीम एवं सभी आयोजकों को बधाई दीl
Spread the love