एनआईटी श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन 237 लोगों ने उठाया लाभ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत आज एनआईटी.श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष भाजपा विनय घिल्डियाल द्वारा किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं के साथ ही स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें उपस्थित लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई इसके साथ ही बीपी,शूगर,नेत्र रोग,कान,नाक,गला,दंत रोग,व हीमोग्लोबीन की निःशुल्क जांच की गई तथा वहां मौजूद छात्राओं को काउंसलर द्वारा पोषण तथा मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी प्रदान की गई शिविर में 237 छात्र छात्राओं के साथ साथ स्थानीय लोगों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में नशा मुक्त भारत को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया,जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर डॉ.विमल गुसाईं,डॉ.नीतीश कुमार,डॉ मोहित सिंह,डॉ.गौतम नैथानी,भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीनगर गणेश भट्ट,जिला सलाहकार एन.टी.सी.पी.स्वेता गुसाई,निम्मी कुकरेती,शकुंतला नेगी,अरुणा उनियाल आदि मौजूद रहे।
Spread the love