Spread the love

श्रीनगर में लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर सौहार्द बिगाड़ने वाले 4 युवक गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 26 अप्रैल 2025 को कोतवाली श्रीनगर पर सूचना प्राप्त हुयी की कुछ युवकों द्वारा श्रीनगर के पास चौरास में लड़कियों पर कुछ कमेंट्स किए गए जिससे माहौल खराब होने के साथ ही आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका है और यह लड़के श्रीनगर की तरफ आ रहे हैं। उक्त सूचना पर श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण को अंजाम देने वाले 4 युवकों ईशान,मोसिन,आदिल व अरमान को लड़कियों के साथ अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगड़ने व शान्ति भंग करने के जुर्म में बी.एन.एस.एस.के तहत गिरफ्तार किया गया।उक्त चारों युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कारवाही की जा रही है। उक्त युवकों द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर भविष्य में ऐसी गलती न करने की शपथ भी ली गई।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-ईशान पुत्र आसीफ निवासी खान बिल्डिग निकट पोस्ट आफिस गोपेश्वर थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 18 वर्ष,2-मोसिन पुत्र.राशिद निवासी मोहल्ला जाफ्ता गंज थाना कोतवाली नजीबाबाद बिजनौर उ.प्र.उम्र-21 वर्ष
3-आदिल पुत्र अजीज नजार निवासी गांव गैर टनसा थाना गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 26 वर्ष
4-अरमान पुत्र युनुफ निवासी खान बिल्डिग निकट पोस्ट आफिस गोपेश्वर जनपद चमोली उम्र 18 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp