बेस चिकित्सालय में महिला मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बेस चिकित्सालय के मनोचिकित्सा विभाग में महिला मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके समाधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के दौरान महिला मरीजों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सामान्य जीवन में महिलाओं को अक्सर पारिवारिक,सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,जिनका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। मंच से बोलते हुए महिलाओं ने स्वीकार किया कि मानसिक स्वास्थ्य की उपयोगिता को समझना और समय पर सहायता लेना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ.सोनाली (जूनियर रेजिडेंट, मनोरोग विभाग) ने उपस्थित महिलाओं और कॉलेज से परामर्श के लिए आई विभिन्न छात्राओं की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए और महिलाओं को मानसिक रूप से सजग एवं सकारात्मक बने रहने का संदेश दिया। मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ.मोहित सैनी ने इस पहल की सराहना की और मानसिक स्वास्थ्य को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में मानसिक रूप से मजबूत रहना जरूरी है। उन्होंने समझाया कि कठिन समय में व्यक्ति को अपने स्वाभाविक सकारात्मक पक्ष को उभारने का प्रयास करना चाहिए,जिससे मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़े और महिलाएं बिना संकोच अपनी समस्याएं साझा कर सके।
Spread the love