Spread the love

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान संपन्न: रुद्रप्रयाग में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 26231 मरीजों की हुई जांच

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 17 सितंबर से चल रहा स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान जिला चिकित्सालय कोटेश्वर में विशेषज्ञ शिविर के आयोजन के साथ संपन्न हो गया। अभियान के तहत आयोजित शिविरों में 26231 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।जिला चिकित्सालय में आयोजित सातवें व अंतिम विशेषज्ञ शिविर के शुभारंभ पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान को स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाया गया अब तक का सबसे वृहद अभियान बताया। उन्होंने जनमानस से खानपान व पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि आज के दौर में खानपान आधी से ज्यादा बीमारियों का मुख्य कारण है।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े के आयोजन को शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्र में विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिली है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राम प्रकाश ने बताया कि जनपद में 17 सितंबर से चल रहे अभियान के अंतर्गत 07 विशेषज्ञ शिविरों के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर,प्राथमक स्वास्थ्य केंद्र,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जिला चिकित्सालय में 1270 शिविर आयोजित हुए,जिसमें 26231 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। बताया कि 8549 लोगों की कैंसर की स्क्रीनिंग की गई,जिसमें 44 की र्स्वाइकल कैंसर,2560 की स्तन कैंसर व 5945 की ओरल (मुंह) कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 1986 गर्भवती महिलाओं की जांच,220 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण,3718 किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच,आभा,पीएम जेएवाई कार्ड 90 व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संबंधित 11359 की काउंसलिंग,5864 की टीबी स्क्रीनिंग,412 निक्षय मित्र पंजीकरण के अलावा,689 के एक्स-रे व 137 की अत्याधुनिक तकनीक नॉट द्वारा बलगम जांच व 998 रक्तदाताओं का रक्तदान पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर महंत शिवानंद गिरी,सभासद सुरेंद्र सिंह रावत,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.प्रवीण कुमार,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सीमा टेकचंदानी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकाश सेमवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp