स्वस्थ नारी सशक्त परिवार शिविरों में 13 लाख से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ-डॉ.धन सिंह रावत
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से पूरे प्रदेश में चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार पखवाड़े का समापन गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज,श्रीनगर के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित इस व्यापक अभियान ने स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक चले 16 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों में 13 लाख से अधिक लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की प्रशंसा न केवल जनता ने बल्कि विपक्षी दलों के विधायकों ने भी की है। उन्होंने घोषणा की कि इस तरह के शिविर अब राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी आयोजित किये जाएंगे। इसके तहत आगामी नवम्बर माह में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा और साथ ही जगह-जगह शिविर भी लगेंगे।डॉ.रावत ने कहा कि जल्द ही बेस अस्पताल में तीन नए ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे प्रदेश के लिए 250 नए डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,जिससे सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी डॉक्टर तैनात हो सकेंगे।साथ ही 480 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रीनगर क्षेत्र में किए गए और होने वाले विकास कार्यों की पूरी जानकारी भी उपस्थित लोगों के सामने रखी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि स्वास्थ्य पखवाड़े से लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के डॉक्टरों ने रुद्रप्रयाग,चमोली,पौड़ी,टिहरी समेत कई जिलों में शिविर लगाए,जिनसे 3589 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ.सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य चिकित्सकों की सराहना की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,नगर अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत,संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ.विमल गुंसाई,व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,ऋतांशु कंडारी,यशीश रावत,नगर के पार्षद एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी अनिल उनियाल ने किया।पौड़ी जिले का लक्ष्य पूरा सीएमओ पौड़ी जिले के सीएमओ डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी दी कि जिले में लगभग 65 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। पूरे जिले में 2795 स्वास्थ्य कैंप लगाए गए,जिनमें हाइपरटेंशन,ब्लड शुगर,ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की गई।इसके अलावा जिले में 495 निक्षय मित्र बनाए गए और 6976 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। डॉ.शुक्ला ने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर जिले को जो लक्ष्य मिला था,उसे चिकित्सा इकाइयों और मेडिकल कॉलेज के सहयोग से पूरा किया गया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पखवाड़े का समापन भले हो गया हो,लेकिन ऐसे शिविर जनता के हित में आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। रक्तदाताओं का सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में 10 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें विनय घिल्डियाल,डॉ.सुधीर जोशी,पार्षद पंकज सती,अतुल सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर 206 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
Spread the love