Spread the love

आयुक्त कार्यालय गढ़वाल मंडल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मण्डल कार्यालय परिसर,पौड़ी गढ़वाल में अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल उत्तम सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात् उन्होंने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी जी का प्रिय भजन रामधुन का गायन किया गया।अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार मानते हुए स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन का स्वरूप दिया।उन्होंने सत्याग्रह,असहयोग एवं स्वदेशी के माध्यम से विदेशी शासन को चुनौती दी तथा हरिजन उत्थान,ग्राम स्वराज एवं सामाजिक समानता पर विशेष बल दिया।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश को नई दिशा दी। उनका नारा जय जवान,जय किसान आज भी आत्मनिर्भरता और अनुशासन का प्रतीक है। 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने सैनिकों का मनोबल बढ़ाकर देश को एकजुट रखने का कार्य किया।अपर आयुक्त ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श,सत्य,अहिंसा,आत्मनिर्भरता,सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश सिंह रावत,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धर्म सिंह रावत,नाजिर विजय कुमार नैथानी,प्रधान सहायक बृज भूषण यादव,वरिष्ठ सहायक लक्ष्मण सिंह नेगी,राजेश कुमार,प्रेमचंद,प्रबोध,केसर सिंह,मनोज रावत,जीतेंद्र असवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp