राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रों का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शाया मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के अधीन चल रहे पैरामेडिकल कोर्स के छात्र-छात्राओं का तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने गढ़वाली जागर,कुमाऊँनी,पंजाबी,नेपाली,साउथ इंडियन,वॉलीवुड डांस सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने छात्रों की मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव को एक अच्छी संस्कृति,परंपरा और मेहनत के साथ मनाकर मिसाल पेश की है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा इस वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया था और वे लगातार छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ.सयाना ने कहा कि पैरामेडिकल पूरा करने के बाद छात्रों के पास कई अवसर मौजूद हैं। वे एमएससी करने के साथ ही कॉरपोरेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देकर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बना सकते हैं।
इस अवसर पर पैरामेडिकल कोर्स प्रभारी डॉ.सुरेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए बैच 2022-23 को बधाई दी। छात्रा मधु, समीक्षा,निधि,प्रिया,खुशी,दिव्यांशी, हिमानी,जानवी,हिमशिखर,विधि,मिनाक्षी,शिवानी,गौरव सहित कई छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत,लक्ष्मी,दीपक और रितिका ने किया। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Spread the love