गुप्तकाशी-अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।सिंगोली-भटवाड़ी कैट प्लान के अन्तर्गत गुप्तकाशी एवं अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। यह शिविर 26 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक विभिन्न गांवों में आयोजित किए जाएंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल को नागजगई,27 अप्रैल को बडेथ एवं गबनी,तथा 28 अप्रैल को पठालीधार और डंडोली गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच,आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार संभव हो सके। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।
Spread the love