पौड़ी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को नैनीताल से किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 19 फरवरी 2025 को स्थानीय निवासी थलीसैण द्वारा थाना थलीसैंण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मेरी नाबालिग पुत्री को संजय कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस सम्बन्ध में थाना थलीसैण पर तत्काल बीएनएस बनाम संजय मे पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा उक्त घटना का नाबालिग बालिका से संबंधित होने व मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल नाबालिग की बरामदगी करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।पुलिस टीम व विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही,ठोस साक्ष्यों का संकलन व सीसीटीवी कैमरा की जांच कर तकनीकी सहायता से कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त संजय कुमार निवासी-कान्डाई,थलीसैण को दिनांक 25 अप्रैल 2025 को नैनीताल से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया।नाबालिग के बयान के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग में पोक्सो अधिनियम की बढौत्तरी की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता अभियुक्त,
संजय कुमार पुत्र मोहनीराम निवासी- ग्राम कान्डाई,थलीसैण जनपद पौडी गढ़वाल
Spread the love