Spread the love

श्रीनगर में भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी के तत्वावधान में रविवार को श्रीनगर मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद श्रीनगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने कुंदन परिहार का गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्य वक्ता कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक प्रमुख आधार है। इसका उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम,स्वावलंबी और उद्यमशील बनाना है।उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं,बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है,जो स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सशक्त करता है।कुंदन परिहार ने कहा कि दीपावली के अवसर पर भाजपा प्रदेशभर में स्वदेशी उत्पादों की खरीद और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक प्रदेशभर में व्यापारी सम्मेलन,उद्योग सम्मेलन,प्रभात फेरी,मशाल यात्रा,नुक्कड़ नाटक,किसान मार्च,संत सम्मेलन,महिला सूक्ष्म उद्यमी सम्मेलन,आत्मनिर्भर भारत सेमिनार और चित्रकला प्रतियोगिताएं जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि युवाओं को नवाचार,स्टार्टअप और डिजिटल मंचों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” से ही वास्तविक आत्मनिर्भरता संभव है।अभियान के जिला संयोजक महिपाल नेगी ने बताया कि 8 से 15 अक्टूबर तक सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और दो सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं।उन्होंने मंडल संयोजकों की सूची भी जारी की,जिसमें पोखड़ा मंडल से सुनील कुमार,एकेश्वर से मनमोहन,सतपुली से गणेश रावत,बीरोंखाल से यशवंत सिंह,पौड़ी नगर से ललित नेगी,पौड़ी ग्रामीण से संजय पुंडीर,कल्जीखाल से नरेंद्र पटवाल,कोट से रमेश रावत,अगरोड़ा से बसंती रौतेला,श्रीनगर से संजय गुप्ता,खिर्सू से कमल रावत,पाबौं से गंगा सिंह बिष्ट,पैठाणी से वीरेंद्र सिंह रावत,थलीसैंण से राकेश ममगाई
को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता विनय घिल्डियाल (मंडल अध्यक्ष) ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने किया।कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत आने वाले प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp