सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम: जिलाधिकारी के निर्देशन में अधिकारी करेंगे गांवों का भ्रमण
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक करेगी। इस दौरान अधिकारी स्थलीय भ्रमण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित करेंगे ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव निस्तारण किया जा सके।जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में जनपद स्तरीय अधिकारियों की 15 टीमें गठित की गई हैं, जो 45 अलग-अलग ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगी।माह-अक्टूबर के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है।मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत द्वारा अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर,2025 हेतु जारी किए गए निर्धारित रोस्टर के अनुसार उप वन संरक्षक रजत सुमन,जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर व जिला होम्योपैथिक अधिकारी दीपा तिलारा विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत खतेणा में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,उप निदेशक खान वीरेंद्र कुमार व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ग्राम पंचायत चोपड़ा का स्थलीय भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। परियोजना निदेशक विमल कुमार जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली व जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ग्राम पंचायत सणगू,उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया,अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार व तहसीलदार बीएल शाह को विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत बांसी आवंटित की गई है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला,अधिशासी अभियंता लोनिवि आरपी नैथानी व तहसीलदार प्रदीप नेगी को विकास खंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत बुरूवा,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट,परियोजना अधिकारी उरेड़ा राहुल पंत व जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत खलियाण में स्थलीय भ्रमण करन के साथ-साथ ग्रामीणों की बैठक लेंगे तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सके।साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत व लाभान्वित कराने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह अधिकारियों को अलग-अलग ग्राम पंचायतें आवंटित की जा रही हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी उनसे संबंधित ग्राम पंचायतों का स्थलीय भ्रमण की आख्या अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Spread the love