Spread the love

नरसन-लंधौरा-हरिद्वार मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के विरुद्ध प्रातःकालीन प्रवर्तन अभियान 33 चालान और 10 ट्रैक्टर सीज

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में,आज इंटरसेप्टर हरिद्वार एवं इंटरसेप्टर रुड़की द्वारा नरसन,लंधौरा,हरिद्वार मार्ग पर एक प्रातःकालीन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया,जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर विशेष रूप से फोकस किया गया।अभियान के दौरान कुल 33 चालान किए गए तथा 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज की गईं।यह उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक हरिद्वार एवम रुड़की के प्रवर्तन दलों द्वारा 250 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं,जो विभाग की सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं ओवरलोडिंग तथा असुरक्षित परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp