Spread the love

मेडिकल कॉलेज को मिला बड़ा संबल कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन समेत 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति-डॉ.धन सिंह रावत

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को आज बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने यहां संविदा के आधार पर 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इन नियुक्तियों के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया है।इन नियुक्तियों से जहां मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक व प्रशिक्षण गतिविधियों को नया बल मिलेगा,वहीं एमबीबीएस छात्रों को अब विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। साथ ही बेस चिकित्सालय श्रीनगर में उपचार सेवाओं में भी बड़ा सुधार होगा।राज्य सरकार की मंशा प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती सुनिश्चित करने की है।इसी दिशा में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से गठित साक्षात्कार समिति ने वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयनित नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची सरकार को भेजी थी,जिसे चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.रावत ने मंजूरी प्रदान की।इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को संविदा के आधार पर तीन वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक पदस्थ किया जाएगा।नियुक्त चिकित्सकों के विभागवार विवरण:प्रोफेसर:डॉ.कुलदीप सिंह लालर-कार्डियोलॉजी विभाग,डॉ.देवेंद्र कुमार-न्यूरोसर्जरी विभाग-डॉ.इंदिरा यादव-रेडियोथैरेपी विभाग,एसोसिएट प्रोफेसर:डॉ.सौरभ सचर-रेडियोडायग्नोसिस,डॉ.विक्की बख्शी-रेस्पिरेट्री मेडिसिन,डॉ.शीबा राणा-ईएनटी विभाग,असिस्टेंट प्रोफेसर:डॉ.निधि बहुगुणा-ऑब्स एंड गायनी,डॉ.सुफियान खान-नेत्र विभाग,डॉ.छत्रा पाल-इमरजेंसी मेडिसिन विभाग,इन नियुक्तियों के साथ श्रीनगर के बेस चिकित्सालय को लंबे अंतराल के बाद कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन मिलने जा रहे हैं,जिससे गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। इनकी तैनाती से शिक्षण व प्रशिक्षण गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पूर्ण फैकल्टी सुनिश्चित की जाए,ताकि छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षा और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।डॉ.धन सिंह रावत,चिकित्सा शिक्षा मंत्री,उत्तराखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed