खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर कांस्टेबल कैलाश ने दिलाया गीता देवी को ढेर सारी खुशियां
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिल्ली निवासी गीता देवी पत्नी सीताराम सिंह का मूल्यवान मोबाइल फोन बद्रीनाथ धाम परिसर में कहीं खो गया था।फोन खोने की सूचना उन्होंने पास में मौजूद कांस्टेबल कैलाश को दी। फोन में न केवल ज़रूरी संपर्क थे,बल्कि यात्रा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तस्वीरें भी थीं,जिससे गीता देवी चिंतित हो उठीं।सूचना मिलते ही,कांस्टेबल कैलाश ने बिना समय गंवाए,पूरी लगन और ईमानदारी से फोन की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की गहन छानबीन की और कुछ ही देर की मशक्कत के बाद,खोया हुआ फोन सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला।कांस्टेबल कैलाश ने तुरंत फोन गीता देवी को सौंप दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर गीता देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होने न केवल कांस्टेबल कैलाश को तहे दिल से धन्यवाद दिया,बल्कि चमोली पुलिस के 'सेवा,सुरक्षा और सहयोग' के जज़्बे की भी सराहना की।
Spread the love
खोया हुआ मोबाइल ढूंढकर कांस्टेबल कैलाश ने दिलाया गीता देवी को ढेर सारी खुशियां
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिल्ली निवासी गीता देवी पत्नी सीताराम सिंह का मूल्यवान मोबाइल फोन बद्रीनाथ धाम परिसर में कहीं खो गया था।फोन खोने की सूचना उन्होंने पास में मौजूद कांस्टेबल कैलाश को दी। फोन में न केवल ज़रूरी संपर्क थे,बल्कि यात्रा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तस्वीरें भी थीं,जिससे गीता देवी चिंतित हो उठीं।सूचना मिलते ही,कांस्टेबल कैलाश ने बिना समय गंवाए,पूरी लगन और ईमानदारी से फोन की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की गहन छानबीन की और कुछ ही देर की मशक्कत के बाद,खोया हुआ फोन सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला।कांस्टेबल कैलाश ने तुरंत फोन गीता देवी को सौंप दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर गीता देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होने न केवल कांस्टेबल कैलाश को तहे दिल से धन्यवाद दिया,बल्कि चमोली पुलिस के ‘सेवा,सुरक्षा और सहयोग’ के जज़्बे की भी सराहना की।