Spread the love

चमोली पुलिस का जनजागरण अभियान: साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का पाठ पढ़ेंगे टैक्सी यूनियन दुकानदार और छात्र

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।साइबर जागरुकता अभियान को गति देते हुए,चमोली पुलिस के अलग-अलग थानों ने आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।थाना गैरसैंण पुलिस टीम ने गैरसैंण बाजार में स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के बीच साइबर धोखाधड़ी,खासकर OTP, KYC अपडेट, और फर्जी लिंक से बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।थाना पोखरी पोखरी पुलिस ने कस्बा बाजार मोहनखाल में मुख्य रूप से स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड की नई तकनीकों और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया गया।कोतवाली ज्योतिर्मठ कोतवाली ने जोशीमठ बाजार में टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ विशेष सत्र आयोजित किया। टैक्सी चालकों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और यात्रा के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।थाना गोपेश्वर गोपेश्वर पुलिस द्वारा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं को लक्षित करते हुए अभियान चलाया गया,जहाँ उन्हें साइबर दुनिया में सुरक्षित रहने के टिप्स दिए गए।कोतवाली कर्णप्रयाग:राजकीय इण्टर कॉलेज कर्णप्रयाग में एक बड़ा जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ छात्रों और अध्यापकों को साइबर अपराध,नशे के दुष्प्रभावों और यातायात के नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा चलाए गए अभियान का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से नशे से मुक्त रहने,यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने और साइबर फ्रॉड से स्वयं को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp