अग्नि सुरक्षा को लेकर चमोली पुलिस का सतर्क कदम
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपेश्वर के नेतृत्व में फायर यूनिट गोपेश्वर द्वारा देवाल,नारायणबगड़,थराली एवं सोनला क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।निरीक्षण स्थलों में चमोली हाइड्रो पॉवर प्लांट देवाल,नारायणबगड़ के रेस्टोरेंट,भारत गैस गोदाम नारायणबगड़,थराली स्थित पेट्रोल पंप,BS पैलेस कर्णप्रयाग तथा सोनला स्थित पेट्रोल पंप शामिल रहे।इस दौरान थाना थराली एवं चौकी ग्वालदम,देवाल व नारायणबगड़ के पुलिस स्टाफ को भी प्राथमिक अग्निशमन उपकरण चलाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
