विधायक विनोद कंडारी की पहल: देवप्रयाग विधानसभा के छात्र-छात्राएं 8 नवंबर को भारत दर्शन भ्रमण के लिए होंगे रवाना
प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा से विधायक विनोद कंडारी ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बार फिर प्रेरणादायक कदम उठाया है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विधायक कंडारी अपनी विधानसभा क्षेत्र के दसवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को अपने निजी खर्च पर भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत देश भ्रमण पर ले जा रहे हैं।इस बार कार्यक्रम पहले 25 अक्टूबर से शुरू होना था,लेकिन विद्यालयों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए इसे स्थगित कर 8 नवम्बर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। कीर्तिनगर से रवाना होने वाले लगभग 1000 टॉपर छात्र-छात्राएं गुजरात सहित देश के विभिन्न प्रमुख औद्योगिक,सांस्कृतिक और वैज्ञानिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। यह यात्रा छात्रों में राष्ट्रीय एकता,सांस्कृतिक विविधता और औद्योगिक विकास की समझ बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।विधायक कंडारी ने बताया कि इस यात्रा का मकसद केवल ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण नहीं है,बल्कि छात्रों को देश के विकास,वैज्ञानिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक धरोहरों से प्रत्यक्ष परिचित कराना भी है। उन्होंने कहा कि छात्र इस यात्रा से सीखेंगे कि देश के हर क्षेत्र में कितनी मेहनत और नवाचार के साथ विकास कार्य हो रहे हैं।इसी क्रम में विधायक ने अगले वर्ष के लिए एक नई पहल दीदी भारत औद्योगिक दर्शन की घोषणा भी की है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूहों की ग्रुप लीडर महिलाओं को देशभर की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान महिलाएं उत्पाद निर्माण,पैकेजिंग,ब्रांडिंग,लेबलिंग और विपणन की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगी,ताकि वे अपने समूहों को और अधिक आत्मनिर्भर बना सकें।विधायक कंडारी ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प से प्रेरित है। उनका कहना है कि भारत दर्शन और दीदी भारत औद्योगिक दर्शन जैसी योजनाएँ न केवल विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाती हैं,बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर भी प्रदान करती हैं।देवप्रयाग विधानसभा के लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे क्षेत्र में शिक्षा,संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। भारत दर्शन कार्यक्रम 8 नवम्बर से प्रारंभ होगा,और आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए भी प्रेरणा और रोजगार के अवसर लेकर आएगा।
Spread the love