श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 की तैयारियां पूरी गति से स्थानीय कलाकारों के लिए श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर में इस वर्ष होने जा रहे बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम की मेयर आरती भंडारी ने बताया कि मेला केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि यह स्थानीय प्रतिभाओं को मंच पर अपनी कला दिखाने और निखारने का भी सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण होगा श्रीनगर के सितारे गायन और नृत्य प्रतियोगिता,जिसे इस बार और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।मेयर आरती भंडारी ने कहा कि नगर के युवा कलाकारों,गायकों-गायिकाओं और नृत्य प्रेमियों को इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा,जिससे उनकी कला को पहचान और मंच मिलेगा।
प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन की तिथियां तय कर दी गई हैं:
16 अक्टूबर 2025-श्रीकोट स्थित होटल वैली इन
17 अक्टूबर 2025-उफल्डा स्थित होटल मंगलम
18 अक्टूबर 2025-प्रतिभागियों के पंजीकरण प्रपत्र नगर निगम कार्यालय से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं।मेयर आरती भंडारी ने कहा,हमारा उद्देश्य है कि श्रीनगर की स्थानीय प्रतिभाएं अब अपने हुनर के दम पर मंच की रोशनी में चमकें और अपनी कला के माध्यम से शहर का नाम ऊँचा करें। इस प्रतियोगिता के जरिए हम नए कलाकारों को पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने यह भी बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 का शुभारंभ 4 नवम्बर से होगा। मेले में सांस्कृतिक झांकियां,पारंपरिक लोकनृत्य,धार्मिक आयोजन और रंगीन मेले की रौनक सभी का मन मोह लेंगी।नगरवासी और युवा इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मेयर ने बताया कि अब हर गली से निकलकर एक नया सितारा इस मंच पर दमक सकता है। युवा कलाकार अपनी तैयारी में जुटे हैं और वे शहर के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर श्रीनगर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देंगे।श्रीनगर का यह मेला न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है,बल्कि यह युवा और स्थानीय कलाकारों के लिए भी प्रतिभा निखारने और पहचान बनाने का एक बड़ा अवसर साबित होगा।
Spread the love