मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने दीपावली से पूर्व आतिशबाजी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया बिना अनुमति बिक्री पर चेतावनी
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी दीपावली एवं त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेन्द्र सिंह खाती द्वारा श्रीनगर कस्बा क्षेत्र में स्थित आतिशबाजी विक्रेताओं के गोदामों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।इस निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी द्वारा पटाखा विक्रेताओं को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश प्रदान किए गए केवल वैध अनुमति/लाइसेंस प्राप्त विक्रेता ही पटाखों का भंडारण एवं विक्रय कर सकते हैं।दुकानों एवं गोदामों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण (रेत,पानी,फायर एक्सटिंग्यूशर आदि) अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।पटाखों का भंडारण घनी आबादी/विद्युत स्रोतों/ज्वलनशील पदार्थों के अत्यधिक निकट न किया जाए।किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या बिना अनुमति स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।आमजन से अपीलः-त्यौहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने के बीच सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पटाखों का प्रयोग सोच-समझकर करें,सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या अग्निशमन विभाग को दें।
Spread the love