जेसीबी बकेट चोरी का खुलासा थराली पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।थराली,20 अक्टूबर को थाना थराली क्षेत्र में हुई जेसीबी बकेट चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।वादी लखपत सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी नारायणबगड़,जो पेशे से जेसीबी ऑपरेटर हैं,ने थाना थराली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनकी जेसीबी मशीन का छोटा बकेट चोरी कर ले गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध बनाम अज्ञात पंजीकृत किया।उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।विवेचक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्त रवि कुमार पुत्र गजपाल राम,निवासी ऑर्डर,थाना थराली (उम्र 27 वर्ष) इस घटना में संलिप्त है।विवेचक द्वारा न्यायालय से विधिवत रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त से पूछताछ की गई।पूछताछ में अभियुक्त ने जेसीबी बकेट चोरी करने की बात स्वीकार की और बताया कि उसने चोरी की गई बकेट को ग्राम बगोली–सेरागाड़ मोटरमार्ग के किनारे छिपा रखा है।अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके से चोरी की गई बकेट बरामद की।मौके पर वादी लखपत सिंह ने बरामद बकेट की पहचान अपनी जेसीबी के हिस्से के रूप में की।इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।थराली पुलिस की इस तत्परता और कुशल जांच से चोरी का मामला सुलझा,जिससे स्थानीय क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Spread the love