कोटद्वार में न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में हुई जन संवाद बैठक अभ्यर्थियों ने दिए सुझाव
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य सरकार द्वारा स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच हेतु न्यायमूर्ति यू.सी.ध्यानी (सेवानिवृत्त),उच्च न्यायालय,नैनीताल की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अंतर्गत कोटद्वार नगर निगम प्रेक्षागृह में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति यू.सी.ध्यानी (से.नि.) द्वारा की गयी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं,अभिभावकों,कोचिंग संचालकों एवं अन्य संबंधित पक्षों ने प्रतिभाग कर अपने सुझाव एवं विचार आयोग के समक्ष प्रस्तुत किये।न्यायमूर्ति ध्यानी ने कहा कि आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अभ्यर्थियों एवं आमजन से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त अधिकांश सुझाव पाठ्यक्रम,पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न,परीक्षा केंद्रों के चयन,परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों की नियुक्ति से संबंधित रहे हैं।उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों एवं साक्ष्यों पर विचार करते हुए एक प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा चुकी है। अन्य जनपदों में आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रमों के उपरांत एक विस्तृत रिपोर्ट शासन एवं आयोग को भेजी जाएगी।आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं,अभिभावकों,कोचिंग संचालकों सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
Spread the love