चमोली में दंपति ने खोया हुआ मोबाइल पुलिस को सौंपा पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की दिखाई मिसाल
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को ताजबर सिंह नेगी एवं उनकी पत्नी पारुल नेगी निवासी गाड़ी गांव जनपद चमोली को गोपेश्वर-चमोली मार्ग पर Vivo कम्पनी का एक स्मार्टफ़ोन जिसकी अनुमानित कीमत: ₹20,000/-थी। सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला।दंपति ने अपनी असाधारण ईमानदारी का परिचय देते हुए,इस कीमती मोबाइल को तुरंत कोतवाली चमोली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उनका यह कार्य निस्संदेह समाज के लिए एक प्रेरणा है।कोतवाली चमोली पुलिस ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए,फ़ोन मालिक की तलाश शुरू की पुलिस के अथक प्रयासों व त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप उक्त गुम हुआ फोन दर्शन सिंह बर्थवाल निवासी चमोली का होना पाया गया।जिसके पश्चात औपचारिकताएं पूर्ण कर मोबाइल फोन को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।अपना खोया हुआ क़ीमती स्मार्टफोन वापस पाकर दर्शन सिंह बर्थवाल की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी संपत्ति लौटाने के लिए ताजबर सिंह नेगी और उनकी पत्नी की ईमनदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए,कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा दिखाए गए अमूल्य सहयोग और त्वरित सेवा के लिए भी हृदय से आभार व्यक्त किया।
Spread the love