Spread the love

लक्ष्मणझूला में दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने शातिर नकबजन को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।हर्षित खट्टर निवासी-लक्ष्मणझूला बाजार द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर 25 को थाना लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा अंकित किया गया कि लक्ष्मणझूला स्थित मेरी दुकान में देर रात्रि में किसी अज्ञात द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान से सामान (ड्राई फ्रूट के पैकेट,परफ्यूम फेसवॉश,सिगरेट,चॉकलेट और गल्ले से कुछ पैसे) चोरी कर दिया गया है। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर अभियोग पंजीकृत किया गया।जिसके पश्चात थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही शुरू की गई।गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास दर्जनों सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया और उक्त घटनाक्रम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी।जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई जिसमें अभियुक्त आयुष कुकरेती,निवासी-गुमानी वाला ऋषिकेश की पहचान की हुई।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को ढालवाला Rebook फैक्ट्री के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है।पूछताछ का विवरण,पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।एक दिन पहले ही अभियुक्त द्वारा दुकान का चिन्हीकरण कर रेकी कर ली गई थी और तत्पश्चात रात के समय मौका देखकर दुकान से सामान को चोरी कर लिया।नाम पता अभियुक्त,आयुष कुकरेती उम्र 19 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुकरेती,निवासी-गुमानीवाला ऋषिकेश,जनपद-देहरादून,पुलिस टीम।उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल,अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर,अपर उप निरीक्षक मनोज रमोला,हेड का. रविन्द्र भोज,का.मुकेश जोशी,का.कुलदीप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp