कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस का थाना दिवस: जनता से सीधा संवाद साइबर ठगी और महिला सुरक्षा पर दी जागरूकता
प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में आज दिनांक 30 अक्टूबर को कोतवाली कर्णप्रयाग में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,व्यापारी,महिलाएँ एवं जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी शिकायतों के निवारण हेतु कोतवाली पर पहुँचे। थाना दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों से आए नागरिकों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया,जिससे शिकायतकर्ताओं ने संतोष एवं आभार व्यक्त किया।जिन शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था,उनके शीघ्र समाधान हेतु आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को निकटता से सुनना एवं उनका त्वरित समाधान करना है,जिससे जनता और पुलिस के मध्य विश्वास एवं सहयोग की भावना सुदृढ़ हो। नागरिकों से यह भी अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें,ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।थाना दिवस के पश्चात पुलिस टीम द्वारा उपस्थित आमजन को विभिन्न सामाजिक एवं विधिक विषयों पर जागरूक किया गया।जिसमें उपस्थित लोगों को विशेष रूप से निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई साइबर अपराधों से बचाव आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।फिशिंग कॉल,फर्जी लिंक,ऑनलाइन ठगी,एटीएम कार्ड स्कैम,निवेश धोखाधड़ी,और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने,और साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। महिला एवं बाल सुरक्षा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने प्रचलित कानूनी प्रावधानों जैसे भारतीय दंड संहिता,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act),एवं घरेलू हिंसा अधिनियम आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या हिंसा की घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करना चाहिए।नशा मुक्ति एवं उसके दुष्प्रभाव युवाओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार और समाज तीनों को विनाश की ओर ले जाता है।नशे से न केवल स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। पुलिस द्वारा संचालित नशा मुक्त चमोली अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।यातायात नियमों का पालन यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाते हुए बताए गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने,शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सुरक्षित ड्राइविंग न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
Spread the love