राष्ट्रीय एकता और राज्य स्थापना दिवस पर पौड़ी पुलिस ने आयोजित किया विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता और राज्य स्थापना दिवस से पूर्व पौड़ी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में एक विशेष रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस कर्मियों में एकता,सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया था।इस अवसर पर पुलिस कार्मिको द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा रक्तदान कर समाज सेवा का अमूल्य संदेश दिया। रक्तदान शिविर के दौरान जिला अस्पताल पौड़ी से आये योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मियों और आये लोगों का परीक्षण करने के बाद रक्तदान भी कराया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएँ जैसे-रक्तचाप,शुगर,हीमोग्लोबिन,ईसीजी,नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाएँ की गईं।चिकित्सकों द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने,संतुलित आहार लेने,व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने तथा तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने के संबंध में उपयोगी परामर्श दिए गए।
Spread the love