Spread the love

रेनबो पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शपथ समारोह: छात्रों ने लिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संकल्प

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रेनबो पब्लिक स्कूल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रेरणादायक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो.डॉ.एम.एम.सेमवाल और उप सतर्कता अधिकारी प्रो.डॉ.महेंद्र बाबू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए सतर्कता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि आजीवन जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी,पारदर्शिता और जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक ईमानदारी की शपथ ली और यह संकल्प दोहराया कि वे अपने हर कार्य में सच्चाई और नैतिकता का पालन करेंगे।स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और छात्रों को सतर्कता व नैतिक मूल्यों को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का समापन ईमानदारी,जवाबदेही और सुशासन के मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp