रक्तदान कर बचाई दो जिंदगियाँ चमोली पुलिस बनी मानवता की मिसाल
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं की हालत गंभीर है और उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मदद का हाथ बढ़ाया।पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी अंकित सैनी,संचार शाखा के हे.कानि.मोहित तथा फायर सर्विस गोपेश्वर में नियुक्त फायर मैन सूरज सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर दोनों जरूरतमंद महिलाओं को 01-01 यूनिट रक्तदान कर उनकी जान बचाई।तीनों पुलिसकर्मियों के इस मानवीय कार्य ने एक बार फिर साबित किया कि चमोली पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की ही नहीं,बल्कि जनसेवा और मानवता की प्रहरी भी है।महिलाओं के परिजनों ने भावुक होकर तीनों पुलिसकर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।चमोली पुलिस जनसेवा में सदा तत्पर,मानवता के लिए समर्पित।
