कोतवाली श्रीनगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल। 31 अक्टूबर।स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कोतवाली श्रीनगर में "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी रहीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती तथा प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके उपरांत महापौर आरती भंडारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर,गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,सेंट थेरेसा स्कूल,रेनबो पब्लिक स्कूल सहित कोतवाली पुलिस,फायर सर्विस,एसडीआरएफ और पीएसी के लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को "राष्ट्रीय एकता दिवस" की शपथ दिलाई गई।महापौर ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अथक प्रयास किए। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की उनकी संकल्पना हमें सदैव प्रेरणा देती है।कार्यक्रम के दौरान महिला कॉन्स्टेबल दीपशिखा द्वारा साइबर अपराधों एवं उनके बचाव पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा,ओटीपी साझा न करने,पासवर्ड गोपनीय रखने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।इसके उपरांत महापौर ने हरी झंडी दिखाकर "रन फॉर यूनिटी" का शुभारंभ किया। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जलपान कराया गया तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता ही देश की प्रगति की नींव हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों,अध्यापकों,पुलिस,पीएसी और एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love
कोतवाली श्रीनगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल। 31 अक्टूबर।स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कोतवाली श्रीनगर में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी रहीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती तथा प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके उपरांत महापौर आरती भंडारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर,गुरु राम राय पब्लिक स्कूल,सेंट थेरेसा स्कूल,रेनबो पब्लिक स्कूल सहित कोतवाली पुलिस,फायर सर्विस,एसडीआरएफ और पीएसी के लगभग 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलाई गई।महापौर ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अथक प्रयास किए। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की उनकी संकल्पना हमें सदैव प्रेरणा देती है।कार्यक्रम के दौरान महिला कॉन्स्टेबल दीपशिखा द्वारा साइबर अपराधों एवं उनके बचाव पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा,ओटीपी साझा न करने,पासवर्ड गोपनीय रखने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।इसके उपरांत महापौर ने हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ किया। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जलपान कराया गया तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता ही देश की प्रगति की नींव हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों,अध्यापकों,पुलिस,पीएसी और एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।