Spread the love

नारायण पर्वत पर फंसे पर्यटक को ड्रोन की सटीक निगरानी और जांबाजों के दम पर सुरक्षित बचाया गया

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।कल दोपहर करीब 2:30 बजे थाना श्री बद्रीनाथ को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बिहार के निवासी शुभम सिन्हा नारायण पर्वत पर ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गए हैं और अब नीचे उतरने का कोई मार्ग नहीं मिल रहा है।सूचना की गंभीरता को देखते हुए,थाना श्री बद्रीनाथ की टीम,जिसमें उपनिरीक्षक संपूर्णानंद जुयाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दीपक प्रजापति,कांस्टेबल विकास जुयाल,कांस्टेबल जसपाल और कांस्टेबल नरेश शामिल थे,तत्काल SDRF की रेस्क्यू टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुई।नारायण पर्वत का क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और पथरीला है। ऐसे में,चमोली पुलिस ने तुरंत ड्रोन का उपयोग करने का फैसला लिया ताकि कम से कम समय में सही लोकेशन का पता लगाया जा सके।ड्रोन की आँख ने विपरीत परिस्थितियों में युवक शुभम सिन्हा को सफलतापूर्वक ट्रैक कर लिया और टीम को सटीक रास्ता बताया। टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए,चिह्नित स्थान तक पहुँचकर,पहाड़ी रास्तों से उतरने में असमर्थ युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।सुरक्षित नीचे लाए जाने के बाद,पर्यटक शुभम सिन्हा ने चमोली पुलिस और SDRF की टीम का भावुक होकर धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ड्रोन से ही उनकी जान बच पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp