नशा मुक्त भारत अभियान और सतर्कता जागरूकता सप्ताह का संयुक्त आयोजन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र एवं सतर्कता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,किलकिलेश्वर (टिहरी गढ़वाल) में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का संयुक्त आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भ्रष्टाचार के विरोध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रोफेसर एम.एम.सेमवाल द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध तथा नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाकर की गई।मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर एम.एम.सेमवाल ने नशे के सामाजिक,मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को भ्रष्टाचार के व्यापक प्रभावों से भी अवगत कराया।उप सतर्कता अधिकारी एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर महेंद्र बाबू ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन और युवाओं पर उसके दुष्प्रभावों की चर्चा की। डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के डॉ.आशीष बहुगुणा ने छात्राओं को नशे के खिलाफ सतर्क रहने और समाज में जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र द्वारा वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम की जानकारी भी दी और छात्राओं से उच्च लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ.प्रकाश सिंह और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,किलकिलेश्वर की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्य डॉ.मीना सेमवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं से भ्रष्टाचार और नशा के बढ़ते प्रकोप के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।
Spread the love