नगर निगम हरिद्वार और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया अतिक्रमण अभियान
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को नगर निगम हरिद्वार द्वारा जिला प्रशासन के साथ कुसुम चौहान,नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में कोतवाली हरिद्वार,अपर रोड,हर की पौडी से सी.सी.आर.तक संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके दौरान अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा मौके पर ही अतिक्रमणकारियों को पुनःअतिक्रमण न किये जाने हेतु कठोर चेतावनी दी गयी। उक्त के दौरान निगम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गयी जिसके अंतर्गत 17 चालान करते हुये रू.7500 की धनराशि वसूली गयी। उक्त अभियान के दौरान श्रीमती कुसुम चौहान,नगर मजिस्ट्रेट,ऋषभ उनियाल,सहायक नगर आयुक्त,नगर निगम हरिद्वार,श्याम सुन्दर, सहायक नगर आयुक्त,नगर निगम हरिद्वार,सी.ओ.सिटी हरिद्वार,धीरेन्द्र दत्त सेमवाल,सफाई निरीक्षक,नगर निगम हरिद्वार आदि उपस्थित रहे।
