Spread the love

अस्पताल की स्वच्छता बिगाड़ रही तंबाकू की आदत डॉ.सयाना ने स्वच्छता बनाए रखने की अपील की

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बेस अस्पताल के गायनी वार्ड में मरीजों की सुविधा और मच्छरों से बचाव के लिए लगाई गई खिड़कियों की जालियां कुछ तीमारदारों द्वारा उखाड़ दी गईं। बताया गया कि कुछ लोग तंबाकू चबाने के बाद खिड़कियों के रास्ते पीक फेंकने के लिए जालियां हटाते हैं,जिससे अस्पताल परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।अस्पताल प्रशासन ने गायनी सहित अन्य वार्डों में मरीजों की सुरक्षा के लिए इन जालियों को लगाया था ताकि मच्छरों से बचाव हो सके और गंदगी खिड़कियों के रास्ते बाहर न फेंकी जाए। लेकिन शरारती तत्वों द्वारा इन्हें नुकसान पहुंचाया जाना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि सरकारी अस्पताल की सभी सुविधाएं आम जनता के लिए हैं,इसलिए उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी हम सबकी है।उन्होंने अपील की कि अस्पताल को अपना समझें,स्वच्छता बनाए रखें,क्योंकि स्वच्छ वातावरण न केवल मरीजों बल्कि तीमारदारों के लिए भी संक्रमण के खतरे को कम करता है।डॉ.सयाना ने यह भी बताया कि सुरक्षा कर्मियों को ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें,ताकि स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत ने बताया कि अस्पताल में गंदगी फैलाने और अस्पताल की संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे के इंचार्ज को भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जायेंगे तथा वार्ड इंजार्ज के साथ सुरक्षा कर्मियों को भी विशेष निगरानी रखें जाने के निर्देश दिए गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp