Spread the love

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और राज्य रजत जयंती पर जनपद में उत्सव जिलाधिकारी ने एकता रैली का किया शुभारंभ

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती तथा उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज दिनांक 3 नवंबर, 2025 को जनपद रुद्रप्रयाग में सरदार@150 कैंपेन के तहत यूनिटी मार्च कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।रैली का शुभारंभ और भव्य मार्च रैली का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे पेट्रोल पंप केदारनाथ तिराहा,रुद्रप्रयाग से जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा फ्लैग-ऑफ कर किया गया। यह मार्च मुख्य बाजार मार्ग से होता हुआ गुलाबराय मैदान में जाकर संपन्न हुआ।इस दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं,युवा,शिक्षकगण,अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च में 100 मीटर लंबा तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।मार्च के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली ढोल,दमाऊ और मुश्कबीन की ताल पर भारत माता की जय एकता अमर रहे तथा सरदार पटेल अमर रहें जैसे जोशीले नारे गूंजे।प्रतिभागियों ने बैनर और तख्तियों के माध्यम से एक भारत,श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।गुलाबराय मैदान में हुआ सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह रैली के गुलाबराय मैदान पहुंचने के उपरांत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।अन्य अधिकारियों द्वारा भी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया।महिला समूहों ने स्वागत गीतों के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात सूचना विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सांस्कृतिक दलों ने सरदार पटेल के जीवन और कार्यों पर आधारित नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं,जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।जिलाधिकारी का संबोधन सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधा कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात अनेक रियासतों में बंटे भारत को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र को सशक्त दिशा दी। हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान देना चाहिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग संतोष रावत,बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत,अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा,जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी,जिला पूर्ति अधिकारी के.एस.कोहली,जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आशीष रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधि,छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp