आस्था की नगरी बद्रीनाथ में चमोली पुलिस ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल महिला श्रद्धालु को लौटाई खोई हुई सोने की बाली
प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।बद्रीनाथ धाम आस्था और सेवा की भावना का उदाहरण पेश करते हुए चमोली पुलिस ने एक श्रद्धालु का खोया विश्वास लौटाया। बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान शशि चौधरी पत्नी कुणाल चौधरी,उम्र 34 वर्ष की कान की सोने की बाली भीड़ में गिर गई थी।मंदिर ड्यूटी पर तैनात म.अ.उ.नि.दीपा मेहरा,LFM प्रदीप त्रिवेदी और FM हिमानी रौथाण को बाली मंदिर परिसर में मिली। पुलिस कर्मियों ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए उसके वास्तविक स्वामी की तलाश शुरू की।लगन और सावधानी से की गई खोज के बाद पुलिस कर्मियों ने गुम हुई बाली उसकी मालकिन श्रीमती शशि चौधरी को सकुशल वापस कर दी।सोने की बाली मिलने पर महिला श्रद्धालु भावुक हो उठीं और चमोली पुलिस की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की ऐसी निष्ठा और सेवा-भाव बद्रीनाथ धाम की गरिमा को और ऊँचा करता है।
Spread the love