गढ़वाल विश्वविद्यालय: स्नातक व परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (NEP-2025) तथा तृतीय,पंचम,सप्तम और नवम सेमेस्टर (III, V, VII, IX) परीक्षाओं के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथियों के अनुसार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र https://online.hnbgu.ac.in पर ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 16 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 8 दिसम्बर 2025 तक चलेगी। वहीं,विलम्ब शुल्क ₹1000 सहित आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।कॉलेजों एवं महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन (Online Verification) पूर्ण कर विश्वविद्यालय को आवेदन पत्र एवं न्यूमेरिकल रिटर्न (N.R.) जमा करने की अंतिम तिथि 13 दिसम्बर 2025 रखी गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र-छात्राएं संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क करें अथवा hnbgudpu@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि परीक्षा से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
