मीनू शुक्ला पाठक ने कहा: सहकारिता मंत्रालय की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार सचिव एनसीसीटी/नोडल अधिकारी उत्तराखंड मीनू शुक्ला पाठक की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित् जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई।बैठक की समीक्षा करते हुए सचिव ने सहकारिता विभाग एव समितियों के सदस्यों को निर्देश दिए है कि सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आमजन मानस को विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए,उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही है उसका लाभ अंतिम छोर तक निवासरत व्यक्ति को पहुंचना सुनाश्चित करे।उन्होंने कहा कि जब गांव मजबूत होंगे तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा इसके लिए यह जरूरी है कि सभी ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन करते हुए योजना का लाभ जरूरतमंदों तक उपलब्ध करना सुनश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि कि जो पुरानी समितियां निष्क्रिय हो गई है उन समितियों को समाप्त कर उनके स्थान पर नई समितियों का गठन करने के निर्देश दिए।उन्होंने गांव के क्लस्टर गठन पर डीसीसीबी/एसटीसीबी प्रवेक्षण पर विचार करते हुए सहकारिता आंदोलन को घर घर तक ले जाने के लिए एमपैक्सो के अधीन छोटे छोटे क्लस्टर बना कर डीसीसीबी एवं एसटीसीबी के सहयोग से किसानों की आर्थिकों को दुगना करने के लिए प्रयास करे।उन्होंने पैक्स कंप्यूटरीकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि पुराने सॉफ्टवेयर का समस्त डाटा नया सॉफ्टवेयर में अपलोड करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा ने सहकारिता समितियों को निर्देश दिए है कि जनपद में संचालित सभी समितियां भीतर ढंग से कार्य करते हुए,सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ कृषकों तक पहुंचना सुनाश्चित करे,उन्होंने यह भी कहा है किन सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए है उनका सभी अधिकारी एवं सहकारिता सचिव अनुपालन करना सुनाश्चित करे।इस दौरान जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां मोनिका चुनेरां ने जनपद में संचालित सहकारिता समितियों एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बैठक में एडी मत्स्य गरिमा मिश्रा,जीएम दुग्ध संघ,अजय डीडी मत्स्य प्रमोद कुमार शुक्ल,एडीसीओ प्रेम कुमार,एडीओ सुनील कुमार,सुमन कुमार सहित सहकारिता समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
Spread the love